Monday, April 6, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ कैबिनेट पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति पर मुहर, जल्द ही इस पर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति पर मुहर, जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है

116
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में जल्द ही पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) की नियुक्ति हो सकती है. यूपीएससी की चयन समिति की माहभर पहले हुई बैठक में तीन अधिकारियों के पैनल को मंजूरी के बाद भी राज्य शासन द्वारा अभी तक विधिवत नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक यूपीएससी से मुख्यमंत्री सचिवालय के पास संबंधित फाइल आ चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब पैनल में शामिल किसी एक नाम पर मुहर लगाएंगे और फिर पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति का विधिवत आदेश जारी किया जाएगा. सूत्रों की मानें तो जून माह के अंत में नए मुख्य सचिव के साथ ही पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति का आदेश भी जारी किया जा सकता है.

बताया गया है कि पूर्णकालिक डीजीपी बनने की दौड़ में 1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम, 1992 बैच के पवन देव व 1994 बैच के जीपी सिंह के नाम शामिल हैं. वर्तमान में प्रभारी डीजीपी का जिम्मा बीते 4 फरवरी से अरुणदेव गौतम संभाल रहे हैं.

पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति के बाद पुलिस महकमे में बदलाव भी होगा. संभावित फेरबदल में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुछ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक व जिलों के पुलिस अधीक्षक भी प्रभावित होंगे.