Sunday, March 15, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला, आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट...

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला, आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

108

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में बड़ा उलटफेर हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को अंतरिम जमानत दे दी है।

इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, मामले में अन्य आरोपियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है और वे अब भी जेल में बंद हैं।

क्या है कोयला घोटाला?

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और ACB की संयुक्त कार्रवाई के तहत छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ के कोयला परिवहन और ठेके में घोटाले के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसमें राजनीतिक, प्रशासनिक और कारोबारी गठजोड़ के जरिए अवैध वसूली और धन शोधन किया गया।