The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी द्वारा प्रदेश में व्यापार और उद्योग की प्रगति के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार के तहत राज्य के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को चेम्बर में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों से चुनिंदा व्यवसायियों को इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, ताकि वे व्यापारिक हितों की रक्षा, उद्योगों के समुचित विकास एवं चेम्बर की गतिविधियों को और सशक्त बनाने में सहयोग कर सकें।
नवनियुक्त उपाध्यक्षों में वासुदेव जोतवानी, प्रकाश लालवानी, अमरदास खेत्टर, राज किशोर नथ्यानी, आशीष लुक्कड़ (जैन), राजकुमार राठी, अखण्ड विंग, संतोष जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, विनय कुमार साहू, सुरेश संसाली, नमित जैन, लखविन्दर सिंह, राजन पोपटलानी, सोनीया साहू, संजय चौधरी, प्रमोद जैन, ईश्वर अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, मनीष प्रजापति, सुशील सराफ, प्रेम बिरनानी, गिरीश पटेल, महेन्द्र तलरेजा, सुरेन्द्र मखीजा, जितेन्द्र बड़वानी, दीपक कुकरेजा, सुनील कुकरेजा, राजेश गुरनानी, मनोज पंजवानी, हरीराम तलरेजा, तनेश आहुजा, अक्षय वर्मा, दीपचंद छिबड़िया, अशोक क्षेत्रानी, मन्दलाल बवलानी, महेन्द्र आहुजा, अजय जोइसिनी, अशोक निहलानी, विनोद धामेजानी, राजेन्द्र मिवलानी, महेश पुखराजानी, तेजकुमार बजाज, महेन्द्र मिरचंदानी, राजीव छेबरिया, सुनील अग्रवाल, जवाहर थारानी, सुनील टक्कलानी, वसीम खत्री, श्याम किशोर रुफेला, विनय कुकरेजा, बलराम मंधानी, अनिल कुमार कक्कलानी, सतीश जैन, कौशल कुमार तारवानी, दीपक कुकरेजा, योगेश होतवानी, कन्या महत्ता, सुशीला बालानी, प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, विकास विग, विकास पंजवानी, हरीश तोलानी, धनराज जैन, हरीश खन्ना, संजय कुमार जैन, सुनील बागड़िया, राजेश सेतपाल, राम पंजवानी, दीपांशु रामचंदानी, अमर दौलतानी, चंदन जोइसिंघ, संतोष लोहाना, जितेन्द्र जैन, गोपाल चावला सहित कई गणमान्य नाम शामिल हैं।
प्रदेश भर से प्रतिनिधित्व इस नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के सभी व्यापारिक क्षेत्रों से समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। यह विस्तार न केवल संगठन की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं को नजदीकी से जानकर समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाने में भी सहायक सिद्ध होगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य का व्यापारी वर्ग संगठित रहे और एक सशक्त मंच के माध्यम से उनकी आवाज़ शासन और प्रशासन तक पहुंचे।
यह कार्यकारिणी इसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” व्यापारिक समुदाय में उत्साह की लहर इस नई घोषणा के बाद प्रदेशभर के व्यापारियों में उत्साह की लहर है। नवनियुक्त उपाध्यक्षों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया कि वे प्रदेश के व्यापारिक हितों की रक्षा और व्यापारिक वातावरण को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।