छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: पूजा के बाद विधानसभा पहुंचे ओपी चौधरी, आज पेश होगा तीसरा बजट

7

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे। यह उनका लगातार तीसरा बजट होगा, जिससे सरकार की आगामी वर्ष की प्राथमिकताएं स्पष्ट होंगी।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने निवास पर विधिवत पूजा-अर्चना की। धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ भगवान शंकर की आराधना कर उन्होंने प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे पारंपरिक अंदाज में हाथ में बजट ब्रीफकेस लेकर रवाना हुए।

विधानसभा जाने से पूर्व वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे और भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद वे सीधे विधानसभा पहुंचे, जहां आज का सबसे अहम एजेंडा बजट प्रस्तुति है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार के बजट में अधोसंरचना विकास, उद्योग और निवेश को बढ़ावा, कृषि क्षेत्र के लिए प्रावधान, युवाओं के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष फोकस देखने को मिल सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार विकास और वित्तीय संतुलन के बीच किस तरह तालमेल बैठाती है।