Tuesday, May 26, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, 60 प्रतिशत हुआ डीए

छत्तीसगढ़ में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, 60 प्रतिशत हुआ डीए

9

The Duniyadari: Raipur– छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ देने का आदेश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 2 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी से प्रभावी माना जाएगा।

सरकार के फैसले के बाद इन अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर अब 60 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दर का भुगतान जनवरी से एरियर सहित किए जाने की बात कही गई है।

इससे पहले राज्य सरकार न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों तथा बिजली कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दे चुकी है। वहीं दूसरी ओर राज्य संवर्ग के कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स लंबे समय से डीए भुगतान की मांग कर रहे हैं। इस फैसले के बाद अब उनकी उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।