छत्तीसगढ़ में आज सरकारी छुट्‌टी… आदेश जारी

10
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में आज सरकारी छुट्‌टी है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। ये छुट्‌टी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की वजह से लागू की गई है। रायपुर समेत प्रदेश के तमाम सरकारी दफ्तर बंद रखे गए है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कहा गया है कि, अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

अंबेडकर जयंती क्यों मनाई जाती है – अंबेडकर जयंती पहली बार 14 अप्रैल 1928 को पुणे में मनाई गई थी। इसकी पहल सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन सदाशिव रणपिसे ने की थी। तब से यह परंपरा हर साल चलती आ रही है और आज यह न केवल भारत में बल्कि विश्वभर के कई देशों में बसे भारतीय समुदाय मनाती है।

यह दिन ‘भारतीय संविधान के जनक’ डॉ. भीम राव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1891 में जन्मे अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक भी थे। 14 अप्रैल 2025 को डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती है।