Sunday, March 15, 2026
Home देश छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक आवंटन का मामला, कांग्रेस के पूर्व सांसद दोषी...

छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक आवंटन का मामला, कांग्रेस के पूर्व सांसद दोषी करार.. इन पर भी आरोप तय … 18 को होगा फैसला

391

नई दिल्ली। छत्तोसगढ़ में कॉल ब्लॉक आवंटन मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद और विजय दर्डा को दोषी करार दिया है। उनके साथ उनके बेटे देवेंद्र दर्डा के साथ ही पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, दो वरिष्ठ लोक सेवक के एस क्रोफा और के सी सामरिया, जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक मनोज कुमार जयसवाल भी दोषी करार दिया।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कॉल ब्लॉक आवंटन मामले में ये बड़ा फैसला सुनाया है। 18 जुलाई को आरोपियों की सजा का ऐलान किया जाएगा। कोर्ट ने आइपीसी की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत दोषी ठहराया है।

अदालत ने कहा था कि लोकमत समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा ने छत्तीसगढ़ में फतेहपुर (पूर्व) कोयला ब्लॉक को जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित कराने के लिए ऐसा किया था।