Saturday, March 14, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पदोन्नति कोटा बढ़ा, अब 50% पद प्रमोशन से...

छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पदोन्नति कोटा बढ़ा, अब 50% पद प्रमोशन से होंगे भरे

21

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा निर्णय लेते हुए नायब तहसीलदार और तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति के कोटे को बढ़ा दिया है। अब डिप्टी कलेक्टर के कुल रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले यह कोटा 40 प्रतिशत कर दिया गया था, जिसे अब फिर से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 से पहले भी पदोन्नति का प्रतिशत 50 प्रतिशत ही था, लेकिन बाद में इसमें कटौती कर दी गई थी। अब सरकार ने पूर्व व्यवस्था को बहाल कर दिया है।

इस निर्णय का प्रशासनिक सेवा संघ ने स्वागत करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि इससे विभाग में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।