Sunday, March 15, 2026
Home Breaking छत्‍तीसगढ़ में नौ दिन देर से आया मानसून, तय समय से पहले...

छत्‍तीसगढ़ में नौ दिन देर से आया मानसून, तय समय से पहले ही शुरू हुई विदाई

131

रायपुर– नौ दिन देर से आया मानसून तय समय से एक दिन पहले ही विदाई शुरू हो गई। शुक्रवार को मानसून की वापसी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश से मानसूनी वापसी में अभी दो दिन और लग सकते हैं। 13 अक्टूबर से वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट होने की संभावना जिसके कारण 13 अक्टूबर के आसपास मानसून की पूर्ण विदाई संभव है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ से शुरूआत हुई है। मानसून वापसी की वापसी की रेखा प्रदेश के पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

शुक्रवार को एक- दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बीजापुर के गंगालूर में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री गौरेला- पेंड्रा – मरवाही में दर्ज किया गया।

बारिश के मुख्य आंकड़े (मिलीमीटर में)

उसूर – 40, बीजापुर, कटेकल्याण-30, दोरनापाल, जगरगुंडा-20, बड़े बचेली, भोपालपटनम-10 एवं एक-दो स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में अब तक 1172.0 मि.मी. औसत बारिश दर्ज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एक जून से अब तक राज्य में 1172.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।

बढ़ेगा तापमान

दो दिनों पहले प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। आने वाले एक दो दिनों में 1 से 3 डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। 33 डिग्री से लेकर 35 डिग्री तक अधिकतम तापमान मध्य छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर आने वाले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे। शनिवार को रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मानसून के आने और लौटने का रिकॉर्ड

अनुमानित सामान्य तिथि 13 जून आगमन वापसी की सामान्य तिथि 12 अक्टूबर

2019 – आगमन 5 जून वापसी 15 अक्टूबर

2020 – आगमन 11 जून वापसी 21 अक्टूबर

2021 – आगमन 10 जून वापसी 13 अक्टूबर

2022 – आगमन 13 जून वापसी 16 अक्टूबर

2023 – आगमन 23 जून वापसी 15 अक्टूबर

2024 – आगमन 8 जून वापसी अभी जारी है