Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम:कोरबा, बिलासपुर,जशपुर,सरगुजा जिलों में रात 8 बजे तक आंधी-पानी...

छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम:कोरबा, बिलासपुर,जशपुर,सरगुजा जिलों में रात 8 बजे तक आंधी-पानी की संभावना

243

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भाग में मौसम बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने बताया है, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मौसम बहुत ज्यादा खराब रहने की संभावना है। रात आठ बजे तक यहां गरज-चमक के साथ अंधड़ उठने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम को एक त्वरित अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक शाम 4 बजे से अगले चार घंटों में पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अंधड़ उठ सकता है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बन रही है।