Sunday, April 12, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रूकने का नाम नहीं ले रही,...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रूकने का नाम नहीं ले रही, फिर रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया

127

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रेनें रद्द हो रही है। इसी बीच एक बार फिर रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 से 5 फरवरी तक अपनी 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही 2 अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। यह निर्णय बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।

02 फरवरी, 2025 को 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी।

02 फरवरी, 2025 को 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी।

02 फरवरी, 2025 को 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी।

02 फरवरी, 2025 को 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी।

04 फरवरी, 2025 को 58201 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर) रद्द रहेगी। 04 फरवरी, 2025 को 58207 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी।

05 फरवरी, 2025 को 58208 (जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी।

05 फरवरी, 2025 को 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर) रद्द रहेगी।