Friday, October 2, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में DSP स्तर पर बड़ा फेरबदल, देर रात 8 अधिकारियों के...

छत्तीसगढ़ में DSP स्तर पर बड़ा फेरबदल, देर रात 8 अधिकारियों के तबादले

271

The Duniyadari : रायपुर। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के व्यापक तबादले करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि इस बार कई जिलों के प्रमुख DSP को नई जिम्मेदारी दी गई है।

सबसे चर्चित बदलाव में कोरबा के DSP सुमित चंद्रा को बस्तर भेज दिया गया है, जबकि राजनांदगांव में पदस्थ आस्था शर्मा को कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है।

नई पदस्थापना सूची इस प्रकार है :

  • सुमन जायसवाल – जांजगीर से राजनांदगांव
  • आकाश चौधरी – बस्तर से बिलासपुर
  • दानेश्वर प्रसाद साहू – मुंगेली से दुर्ग
  • निशांत कुर्रे – बिलासपुर से अंबिकापुर
  • अजय कुमार नागवंशी – बस्तर से रायगढ़
  • अमित कोसमा – कांकेर से रायपुर
  • सुमित चंद्रा – कोरबा से बस्तर
  • आस्था शर्मा – राजनांदगांव से कोरबा

सूची जारी होने के साथ ही सभी अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।