Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़:  राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए नामांकन 31...

छत्‍तीसगढ़:  राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए नामांकन 31 मई तक

328

रायपुर । (Rajya Sabha Election 2022) छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन होगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी। वहीं नाम वापसी शुक्रवार को होगी। मतदान 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

29 जून को समाप्त हो रहा है नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा की कुल पांच सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने 24 मई को अधिसूचना जारी कर दी है।