Friday, March 13, 2026
Home Breaking जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता…...

जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता… 6 लाख कैश बरामद

77

The Duniyadari: नारायणपुर. अबूझमाड़ के कसोड़- कुमुरादी के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने 6 लाख रुपए नगद, 11 नग लैपटॉप, 50 किलो बारूद, 20-20 लीटर पेट्रोल, 2 कुकर बम समेत भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक सामान व दवाइयां बरामद की है. यह मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कैंप पदमकोट से 4 दिन पहले डीआरजी व आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी, जहां आज नक्सलियों से सामना हुआ. सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख जंगल का आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए.