Saturday, March 7, 2026
Home जगदलपुर जगदलपुर में CG-MSC अधिकारी की कार में संदिग्ध हालत में मृत्यु, पुलिस...

जगदलपुर में CG-MSC अधिकारी की कार में संदिग्ध हालत में मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

18

The Duniyadari: जगदलपुर, 14 फरवरी: बस्तर जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में आज सुबह एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) में एसडीओ के पद पर तैनात अधिकारी का शव अपनी कार के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पुलिस के अनुसार, वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी जगदलपुर में CG-MSC के कार्यालय में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे। आज सुबह इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी उनकी ब्रेज़ा कार के अंदर उन्हें मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने यह सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बोधघाट थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लिया।