Sunday, June 21, 2026
Home Breaking जमीन विवाद के चलते मंझले भाई, उसकी पत्नी और तीन बेटों ने...

जमीन विवाद के चलते मंझले भाई, उसकी पत्नी और तीन बेटों ने लाठी, सब्बल से पीट-पीटकर कर दी हत्या

162

The Duniyadari: बिलासपुर- जमीन विवाद के चलते मंझले भाई, उसकी पत्नी और तीन बेटों ने लाठी, सब्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि ग्राम खरकेना निवासी फेंकूराम ध्रुव बड़ा भाई है।

उसके दो भाई लेखूराम और नारद गांव में ही रहते हैं। उनकी जमीन का बंटवारा हो चुका है। लेकिन, नारद का पट्‌टा में नाम नहीं है। उसका मंझला लेखूराम उसे हिस्सा नहीं देना चाहता था। जबकि, बड़ा भाई फेंकूराम उसे हिस्सा देने पर अड़ा था। इसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।

रविवार की रात जमीन की हिस्सेदारी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान हिस्सा देने से मना करते हुए लेखूराम ने अपने बड़े भाई फेंकूराम से गाली-गलौज करने लगा। फिर देखते ही देखते लेखूराम की पत्नी महेशिया ध्रुव, बेटा मिलाप ध्रुव, ईश्वर ध्रुव और नाबालिग बेटा भी आ गए।

इस दौरान मंझले भाई और उसकी पत्नी व बेटों ने मिलकर फेंकूराम पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच एक बेटे ने सब्बल निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया, जिससे फेंकूराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस वारदात के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। टीआई पासवान ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पूछताछ की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों की धरपकड़ करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।