Sunday, April 12, 2026
Home देश जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोविड केस, चीन...

जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोविड केस, चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन

323

नई दिल्ली। कोरोना के नए मामले अब भी दुनिया के कुछ देशों की चिंता बढ़ा रहे हैं। जर्मनी में एक दिन में दुनिया भर में सबसे ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। जर्मनी में पिछले 1.24 लाख नए केस आए हैं।

चीन में 16.5 करोड़ की शहरी आबादी अपने-अपने घरों में कैद

कोरोना के चलते वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है, इन शहरों में रहने वाली 16.5 करोड़ की आबादी अपने-अपने घरों में कैद है। इनमें सबसे बुरी स्थिति चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई और राजनीतिक राजधानी बीजिंग की है। यहां लोगों का हफ्ते में तीन बार टेस्ट किया जा रहा है।

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 61,000 और अमेरिका (US) में करीब 12,000 केस मिले हैं। साउथ कोरिया में सबसे अधिक 64,725 नए केस सामने आए हैं।