ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 जुलाई 2023 को सूर्य गोचर करके कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं. अब 7 अगस्त 2023 को शुक्र कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. शुक्र 2 अक्टूबर 2023 तक कर्क राशि में रहेंगे. वहीं सूर्य 15 अगस्त तक कर्क राशि में रहेंगे. इससे कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति होगी. सूर्य और शुक्र की युति राजभंग योग बनाएगी. इस राजभंग योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको ये समय आकस्मिक धनलाभ कराएगा. साथ ही इन राशि वालों का भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें सूर्य और शुक्र की युति लाभ देगी.
राजभंग योग करेगा इन राशि वालों का भाग्योदय
मेष राशि: सूर्य और शुक्र की युति मेष राशि के जातकों को हर मामले में लाभ देगी. इन जातकों के जीवन में भौतिक सुख बढ़ेंगे. साथ ही आय बढ़ेगी. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी करने वाले लोगों को करियर में तरक्की करने के अच्छे मौके मिलेंगे. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. वाहन-संपत्ति खरीद सकते हैं. सेहत बेहतर होगी.
में ही हो रही है और इससे राजभंग राजयोग बन रहा है. यह योग कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. इन लोगों को आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपकी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. करियर में लाभ होगा. पद-प्रतिष्ठा मिलने और आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं. आपके अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे. लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं.
तुला राशि: सूर्य और शुक्र की युति से बन रहा राजभंग राजयोग तुला राशि के जातकों को बहुत लाभ देगा. तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस राशि के जातकों को तगड़ा लाभ देंगे. आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. ऊंचा पद, बड़ी वेतनवृद्धि मिल सकती है. आपका प्रभाव बढ़ेगा. सत्ता-सरकार से लाभ हो सकता है. अचानक मिला पैसा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है.































