न्यूज डेस्क .’कंधे पर बंदूक और गोद में मां है, इसीलिए खाकी पर इतना गुमां है…’ जब लोगों ने इस कैप्शन के साथ शेयर किए गए यूपी पुलिस (UP Police) के वीडियो को देखा तो वे भावुक हो गए! उन्होंने ना सिर्फ पुलिसकर्मी की सरहाना की, बल्कि उसे दिल से सैल्यूट भी किया। बताया गया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मतदान के दौरान यह जवान एक बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक ले गया, ताकि वो अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। क्लिप यूपी के गोरखपुर जिले का बताया जा रहा है।
यह वीडियो यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 3 मार्च को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- कंधे पर बंदूक और गोद में मां है
इसीलिए खाकी पर इतना गुमां है। जनपद गोरखपुर में आरक्षी पवन कुमार ने थाना बढ़हलगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की मतदान स्थल पर सहायता कर लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी की भूमिका निभाई है। पवन पर गर्व है!
कंधे पर बंदूक़ और गोद में माँ है
इसीलिए ख़ाकी पर इतना गुमाँ हैजनपद गोरखपुर में आरक्षी पवन कुमार ने थाना बढ़हलगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की मतदान स्थल पर सहायता कर लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी की भूमिका निभायी है।
Proud of you Pawan!#UPPCares pic.twitter.com/DQ9AfX1Nxx
— UP POLICE (@Uppolice) March 3, 2022
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे अबतक 32 हजार से अधिक व्यूज और करीब तीन हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स ने जवान को सैल्यूट किया है। एक यूजर ने लिखा कि जय हिंद, जय हिंद की सेना। अन्य ने लिखा कि दिल से सलाम है इन्हें!