Wednesday, November 4, 2026
Home Breaking जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त...

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

118

The Duniyadari: कोरबा 23 जून 2026/

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में योग व तालुका स्तर पर कटघोरा, पाली व करतला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक कोरबा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के उद्देश्य, योग दिवस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु योग की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षक श्री विरेंन्द्र प्रजापति के द्वारा उपस्थित सभी को योग से होने वाले फायदे व शरीर में ऊर्जा का संचार व परिवर्तन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराते हुए योग से होने वाले फायदे के संबंध में जानकारी साझा किया गया। समस्त न्यायाधीशगण ने आभार प्रकट करते हुए योग करने से होने वाले फायदे एवं सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह कर धन्यवाद ज्ञापित किया।