Monday, October 26, 2026
Home Breaking जिला यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाते...

जिला यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए

228

The Duniyadari: बिलासपुर: जिला यातायात पुलिस बिलासपुर ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने खुद अपने हाथों से यह हेलमेट वितरित किए और सभी को सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

इस मौके पर उन्होंने शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से आग्रह किया कि बिना हेलमेट पहने किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें। यह पहल लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोका जा सके।

यातायात पुलिस की ओर से मुख्य सड़कों पर हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले आईएसआई मार्क हेलमेट का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान और आम नागरिक उपस्थित रहे।