Thursday, March 12, 2026
Home Breaking जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की बैठक 1 मई को

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की बैठक 1 मई को

125
Oplus_16908288

The Duniyadari: अम्बिकापुर– जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बालक-बालिकाओं का जिला मुख्यालय में 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

खेल प्रशिक्षण शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले में संचालित समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, व्यायाम अनुदेशकों एवं जिले के समस्त खेल प्रेमियों को बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

बैठक एनेक्स भवन के कलेक्टोरेट सभा कक्ष में 01 मई दिन गुरुवार को प्रातः 11ः00 बजे बैठक आहूत किया गया है। जिले के समस्त खेल संघों के पदाधिकारी अध्यक्ष/सचिव, व्यायाम अनुदेशकों एवं खेल प्रेमियों से अपील है कि उक्त समय एवं तिथि में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।