Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

131

The Duniyadari: सूरजपुर- कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न एजेंण्डा पर चर्चा की गई और उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू ने विभिन्न ग्राम पंचायत में स्वच्छता की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी देते हुए जिले की आगामी कार्य योजना के संबंध में बताया। एजेंडवार चर्चा करते हुए ग्राम पंचायतों में नियमित कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज बढ़ाने के संबंध में चर्चा किया गया।

कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त 6 विकासखंडों में चयनित एक -एक मॉडल ग्राम पंचायत में आई ई सी के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने तथा मॉडल ग्राम के सभी बिंदुओं को नियमितता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं फिकल स्लज प्रबंधन इकाई को पूरी तरह क्रियाशील बनाने एवं जिले में निर्मित समस्त सामुदायिक शौचालय के निरंतर उपयोगिता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता को बनाए रखने के लिए ग्रामों में नियमित कचरा संग्रहण, तरल अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान, बारिश से पूर्व व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्य को पूर्ण करते हुए उसका उपयोग सुनिश्चित किए जाने तथा जन भागीदारी के माध्यम से श्रम दान कर सार्वजनिक स्थानों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंतिम चरण में कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन वास पी एम यू के अम्लों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत आई ई सी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने तथा समस्त निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। प्रबंधन समिति की बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।