Friday, March 27, 2026
Home देश जीएसटी कलेक्शनः मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ के पार, अब...

जीएसटी कलेक्शनः मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ के पार, अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन

239

नई दिल्ली। देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन से सरकार की झोली में 1,60,122 करोड़ रुपए आए हैं। ये जीएसटी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन के लिहाज से बीते वित्त वर्ष का आखिरी महीना काफी शानदार रहा है।

0.अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन

ये देश में जीएसटी के इतिहास में अप्रैल 2022 के बाद से दूसरे स्थान का सर्वाधिक बड़ा जीएसटी कलेक्शन साबित हुआ है। मार्च 2023 के जीएसटी कलेक्शन में ये खास बात है कि लगातार 14 महीनों से ये 1.4 लाख करोड़ रुपए के ऊपर बना हुआ है।

वहीं जब से जीएसटी देश में लागू किया गया है तब से ये दूसरा ऐसा मौका है जब जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा हो। साल दर साल आधार पर जीएसटी रेवेन्यू में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पूरे वित्त वर्ष 2022.23 की बात की जाए तो इसमें कुल 18.10 लाख करोड़ रुपये का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन रहा है। वित्त वर्ष 2022.23 में जीएसटी का ग्रॉस रेवेन्यू इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 फीसदी अधिक रहा है।