Tuesday, March 10, 2026
Home देश झारखंड ब्रेकिंग : महागठबंधन के विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन रायपुर...

झारखंड ब्रेकिंग : महागठबंधन के विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन रायपुर रवाना

273

रायपुर/रांची। विधानसभा की सदस्यता रद्द होने की आशंका और महागठबंधन में टूट की डर के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों के साथ मुंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं। रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान तैयार है, जो 4:30 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। रायपुर में शानदार रिजॉर्ट विधायकों की स्वागत को तैयार है।

झारखंड के सीएम और महागठबंधन के विधायक ऐसे समय पर राज्य से बाहर जा रहे हैं जब एक कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ दुमका में अंकिता को जिंदा जला दिए जाने को लेकर आक्रोश है तो दूसरी तरफ पलामू में 50 महादलित परिवारों को उजाड़ दिए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार पर हमलावर है।