Friday, April 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ टीएस सिंहदेव के विरोध के बाद हसदेव जंगल कटाई पर क्या बोले...

टीएस सिंहदेव के विरोध के बाद हसदेव जंगल कटाई पर क्या बोले सीएम बघेल, बाबा ने क्या दिया जवाब, पढ़िए पूरी खबर

723

रायपुर। हसदेव अरण्य विषय पर चुप्पी साधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब तक का सबसे बड़ा बयान दे दिया है। मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य को लेकर कहा कि, बाबा साहब उस क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी। साथ ही यह भी कहा कि गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी।

0.मेरे चाहने का नहीं है: सिंहदेव

सीएम के इस बयान पर टीएस ने कहा कि प्रश्न मेरे चाहने का नहीं है, सवाल वहां की जनता का है, मेरी क्या राय है एक पृथक चीज है, मेरी राय खदान के लिए पेड़ न कटने की भी हो सकती है। प्रश्न मेरी बातों का नहीं होना चाहिए, जनता जो चाहती है वही होना चाहिए।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव अरण्य मामले को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, हसदेव जंगल उजाड़ने अगर गोली चलेगी तो पहली गोली मैं खाऊंगा. वहीं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव बचाने आंदोलनरत ग्रामीणों को यह भरोसा देते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं।