Tuesday, March 3, 2026
Home देश टीचर ने ‘पतली कमरिया मोरी…’ पर हिलाई अपनी कमर, सारे स्टूडेंट्स करने...

टीचर ने ‘पतली कमरिया मोरी…’ पर हिलाई अपनी कमर, सारे स्टूडेंट्स करने लगे हाय.. हाय…

553

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ नया ट्रेंड होता है! बीते दिनों पाकिस्तानी लड़की आयशा का ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा…’ पर किया गया डांस इतना वायरल हुआ कि भैया… सारा ‘इंस्टाग्राम’ उसी गाने पर रील बनाने लगा। अब लता मंगेशकर के उस रीमिक्स गाने को एक भोजपुरी गाना टक्कर दे रहा है, जिस पर कुछ छात्राओं ने ऐसी रील बनाई थी कि अब वह तमाम स्टूंडेंट्स, टीचर्स और अन्य लोगों के लिए वायरल रील बनाने का आइडिया बन गया। जी हां, जब एक मास्टरी साहिबा ने अपने छात्रों के सामने ‘पतली कमरिया मोरी…’ पर अपनी कमर हिलाई तो भैया… क्लासरूम में मौजूद सारे स्टूडेंट्स हाय… हाय… करने लगे।

https://twitter.com/i/status/1598559375530291200

स वीडियो को ट्विटर हैंडल @Gulzar_sahab से शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- बचपन में ऐसी टीचर हमें क्यों नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से अधिक व्यूज और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। तमाम यूजर्स ने इस पर अपने मन की बात लिखी है। कुछ ने लिखा कि हमारी मैडम तो नीम की पतली छड़ी रखती थीं। दूसरे ने कहा कि आजकल बच्चे हो या टीचर, सब इंस्टाग्राम पर रील ही बना रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा कि यह ठीक नहीं है। बच्चों को पढ़ाई करवाएं ना कि हाय हाय…। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।

IPS Bhojram Patel : आईपीएस भोजराम पटेल का देशी अंदाज…पहले माटी को चूमा फिर धान कटाई…देखें