Wednesday, March 11, 2026
Home देश टी20 वर्ल्ड कप, बॉलीवुड की बड़ी फिल्में और लोकसभा रण… खेल हो...

टी20 वर्ल्ड कप, बॉलीवुड की बड़ी फिल्में और लोकसभा रण… खेल हो या राजनीति, ब्लॉकबस्टर रहेगा 2024

217

न्यूज डेस्क। साल 2024 देश के लिए हर लिहाज से ब्लॉकबस्टर साबित होने वाला है। इस साल बात चाहे राजनीति की हो, खेल जगत की हो या हो सिनेमा की, हर तरफ से सिर्फ बड़ी और रोमांचक खबरें ही मिलने वाली हैं। ये साल ना आम जनता को आराम से बैठने देगा और ना ही पत्रकार अपनी कलम पर एक बार भी लगाम लगा पाएंगे। एक तरफ अगर 2024 लोकसभा का सबसे बड़ा चुनाव लेकर आ रहा है, तो दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमियों को टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच भी मिलने वाला है।

2024 लोकसभा चुनाव

नए साल का सबसे बड़ा नाटकीय मोड़ लोकसभास चुनाव लाने वाला है। पिछले दस सालों से सत्ता पर विराजमान मोदी सरकार फिर वापसी करती है या नहीं, इसका फैसला होने वाला है। ये परीक्षा सिर्फ बीजेपी या पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नहीं है, बल्कि तगड़ा मुकाबला देने के लिए विपक्ष ने भी अपना इंडिया गठबंधन बना रखा है। इस बार एक तरफ अगर बीजेपी है तो दूसरी तरफ एकजुट विपक्ष भी चुनौती देने का काम कर रहा है। दोनों ही तरफ से दावे बड़े चल रहे हैं, बीजेपी का मानना है कि वो इस बार 400 का आंकड़ा भी पार कर लेगी, वहीं कांग्रेस का कहना है कि मोदी फिर प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले। अब कौन जीतता है, कौन हारता है, इसका फैसला तो चुनावी नतीजों के बाद ही होगा, लेकिन जिस तरह से चुनावी प्रचार चलने वाला है, उसका रोमांज देश की जनता के लिए जबरदस्त रहेगा।

बॉलीवुड की इस साल की बड़ी फिल्में

अब राजनीति अगर ठंड में भी गर्मी देने का काम करने वाली है तो एंटरटेनमेंट जगत से चिंता दूर करने का पूरा मौका मिलने वाला है। एक नहीं कई ऐसी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं कि एंटरटेनमेंट की गारंटी पक्की है। 2023 की तरह 2024 में भी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को पूरी तरह तैयार दिख रही हैं।