Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती: रायपुर में होलीक्रॉस के दो स्कूल...

टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती: रायपुर में होलीक्रॉस के दो स्कूल सील

31

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर में बकाया टैक्स को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के निर्देश पर की।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर करीब 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जबकि शैलेन्द्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर लगभग 24 लाख रुपये का बकाया लंबित था। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

वहीं, कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांपा स्थित होलीक्रॉस स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए अपना पूरा बकाया जमा कर दिया, जिसके चलते उस स्कूल पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई।

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।