Sunday, March 15, 2026
Home Breaking ट्रांसफार्मर सुधारते समय करंट दौड़ने से ठेका श्रमिक के दोनों पैर बुरी...

ट्रांसफार्मर सुधारते समय करंट दौड़ने से ठेका श्रमिक के दोनों पैर बुरी तरह झुलसे…

93

The Duniyadari: गरियाबंद. जिले के फिंगेश्वर नगर में ट्रांसफार्मर पर डीओ (ड्रॉपआउट फ्यूज) चढ़ाने के दौरान एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया. 28 वर्षीय वेद राम साहू सेंदर करंट की चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि करंट लगते ही युवक के दोनों पैरों में घुटनों के नीचे से चिंगारी और धुआं उठने लगा. आनन-फानन में घायल को फिंगेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रायपुर कालड़ा बर्न हॉस्पिटल मे रेफर किया गया है. इलाज के दरमियान युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी के बाद करंट से झुलसे युवक को साथी अस्पताल लेकर पहुंचे. फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विपिन लहरे ने बताया कि घायल वेद राम साहू के दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए हैं और सिर में भी गंभीर चोट का खतरा है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल रायपुर रेफर किया गया है.

हादसे के वक्त ट्रांसफार्मर में 33 केवी की सप्लाई अचानक चालू हो गई थी. हैरानी की बात यह है कि यह कार्य बिना किसी विधिवत परमिट या तकनीकी जानकारी के किया जा रहा था. न तो वेद राम विभागीय कर्मचारी थे और न ही प्रशिक्षित, बावजूद इसके उन्हें ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया गया.