Wednesday, July 29, 2026
Home Breaking ट्रेन के सामने कूद गये दो बहनें, एक साथ उठी दो आर्थियां

ट्रेन के सामने कूद गये दो बहनें, एक साथ उठी दो आर्थियां

198

The Duniyadari:रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दो सगी बहनों ने शालीमार एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हादसे में एक बहन की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल है।

अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

दोनों बहनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके पीछे की घटना बहुत ही मार्मिक है। दरअसल, शुक्रवार को उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद दोनों परेशान हो गईं और आत्महत्या करने का फैसला किया।

दोनों बहनों का पिता से खास लगाव था।

वह हर दिन अफने पिता के साथ ही खाना खाती थीं। पिता की पूरी देखभाल करती थीं। पिता का भी अपनी बेटियों से बहुत लगाव था।

दरअसल, गोंदवारा के करने वाले 60 साल के विजय अग्रवाल सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।

गुरुवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी।

जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के समय दोनों बहने हॉस्पिटल में थीं। उनके साथ उनका भाई भी मौजूद था। पिता के मौत की खबर सुनते ही दोनों बहनें शॉक्ड हो गईं।