Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking ट्रैफिक आरक्षक के घर 6 लाख की चोरी, शातिर चोर CCTV कैमरे...

ट्रैफिक आरक्षक के घर 6 लाख की चोरी, शातिर चोर CCTV कैमरे में कैद

229

The Duniyadari:रायपुर- राजधानी में शातिर चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. अब तो पुलिसकर्मियों के सूने मकानों को भी निशाना बना रहे. ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक सनत कुमार भारती के अमलीडीह बरडिया कॉलोनी स्थित सूने मकान में चोर ने धावा बोला है.

शातिर चाेर ने घर का ताला तोड़कर 3 लाख नगदी और 3 लाख की ज्वेलरी समेत कुल 6 लाख रुपए की चोरी की है. शातिर चोर CCTV कैमरे में कैद हो गया है. न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.