Thursday, March 12, 2026
Home Breaking डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप:लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने खोला...

डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप:लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, कहा- मानसिक तनाव में कर रहे काम

80

The Duniyadari: बिलासपुर- डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वे सीनियर और बुजुर्ग कर्मचारियों से अभद्रता करती हैं। उनके इस रवैए के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने एडिशनल कलेक्टर ज्योति पटेल को हटाने की मांग कलेक्टर से की है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों से लगातार अपमानजनक व्यवहार करती हैं, जिससे कर्मचारियों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

संघ के बैनर तले कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत करने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल आए दिन कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करती हैं। सालों से कार्यरत बुजुर्ग कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणियां और दमनात्मक रवैए से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है।

संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर पड़ रहा है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर साफ झलक रहा है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि कार्यालय में भय का वातावरण बन गया है, जिससे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन नहीं कर पा रहे।