Monday, August 31, 2026
Home Breaking डिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

डिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

174

The Duniyadari: कवर्धा– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कवर्धा स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ महादेव की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश एवं जिले के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।