Monday, July 20, 2026
Home Breaking ड्यूटी पर जाते समय हादसा: सड़क पर बंद हुई बाइक, ट्रक की...

ड्यूटी पर जाते समय हादसा: सड़क पर बंद हुई बाइक, ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल

38
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur के उरला थाना क्षेत्र स्थित मेटल पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक बीच सड़क पर बंद हो गई, जिससे वे संभल पाते उससे पहले पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों ने तुरंत मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।