Sunday, March 22, 2026
Home Breaking तंत्र-मंत्र के चक्कर में व्यक्ति ने की आत्महत्या, पूजा कक्ष में मिला...

तंत्र-मंत्र के चक्कर में व्यक्ति ने की आत्महत्या, पूजा कक्ष में मिला खून से लथपथ शव

27

The  Duniyadari: Bilaspur जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरा निवासी 45 वर्षीय चंदन नट ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के प्रभाव में आकर चाकू से अपना गला काट लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह मंगलवार को भी भीख मांगने के लिए घर से निकला था और शाम करीब 6 बजे वापस लौटा। घर आने के बाद उसने अपने बड़े भाई के साथ कुछ समय बिताया और बातचीत की। इसके बाद वह अपने घर के पूजा कक्ष में चला गया।

करीब एक घंटे बाद उसकी बहू जब किसी काम से पूजा कमरे की ओर गई, तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। चंदन खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। बहू की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। रात अधिक होने के कारण शव को मौके पर ही सुरक्षित रखा गया और बुधवार सुबह विस्तृत जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक पहले भी आत्म-क्षति की कोशिश कर चुका था, जिससे पुलिस अंधविश्वास के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।