तेंदुए के साथ 4 शावक दिखे…लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना

0
37

कांकेर– कांकेर से 4 किमी दूर डुमाली पहाड़ी पर पिछले दिनो 17 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे तेंदुए के साथ 4 शावक भी नज़र आए। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। डूमाली पहाड़ कांकेर शहर के काफी नज़दीक होने से लोगों में उसे देखने उत्सुकता थी।

एक साथ 5 तेंदुए दिखाई देना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था। जिसे वहां से गुजर रहे राहगीर ने कैद किया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।