Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके...

तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और साउंड सिस्टम जब्त किया

258

The Duniyadari: बिलासपुर- तोरवा पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की। तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और साउंड सिस्टम जब्त किया। 22 जनवरी 2025 को छाबड़ा पैलेस के सामने तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाने की सूचना पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि कृष्ण ऊर्फ लाला पटेल (उम्र 25, निवासी चांटीडीह रपटा, थाना सरकंडा) अपने वाहन में स्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजा रहा था।

इससे आसपास के निवासियों को असुविधा हो रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन और स्पीकर जब्त कर लिए। यह कृत्य धारा 3, 5 और 15 कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध पाया गया। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।