Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking दर्दनाक खबर: किशोर ने 10वीं क्लास पास नहीं कर पाने पर किया...

दर्दनाक खबर: किशोर ने 10वीं क्लास पास नहीं कर पाने पर किया सुसाइड

101

The Duniyadari: बिलासपुर- तिफरा क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक कक्षा 10वीं का छात्र था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रूद्र यादव कक्षा 10वीं का छात्र था. वार्षिक परीक्षा में वह पास नहीं हो सका और उसकी सप्लीमेंट्री आ गई थी. इसके बाद से वह काफी गुमसुम रहने लगा था. बुधवार को रूद्र के माता-पिता रोजी-मजदूरी पर गए हुए थे और घर में सिर्फ उसकी बहन मौजूद थी.

इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है. परिजन और मोहल्लेवाले इस दर्दनाक घटना से सदमे में हैं.