Friday, October 30, 2026
Home Breaking दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को मारी...

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर

316
Oplus_16777216

The Duniyadari: रायपुर- नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास आज सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का रहने वाला था.

हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.