Friday, June 26, 2026
Home Breaking दर्दनाक हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरने पर ठेका श्रमिक की मौत

दर्दनाक हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरने पर ठेका श्रमिक की मौत

3
Oplus_16908288

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा- जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार दोपहर हुए एक औद्योगिक हादसे में ठेका श्रमिक की जान चली गई। प्लांट के भीतर ऊंचाई पर काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से श्रमिक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच वह ठेकेदार श्यामलाल साहू की देखरेख में प्लांट में करीब 8 फीट की ऊंचाई पर एंगल कटाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा।

हादसे के बाद प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल प्रबंधन को सूचना दी। घायल श्रमिक को बिना देर किए जांजगीर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा सुरक्षा में लापरवाही का परिणाम था या किसी अन्य कारण से हुआ।