Sunday, March 15, 2026
Home कोरबा दर्री हादसा: वेल्डिंग के बीच कार में लगी आग, गैराज में मचा...

दर्री हादसा: वेल्डिंग के बीच कार में लगी आग, गैराज में मचा हड़कंप

31

The Duniyadari :कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी–कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एक गैराज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरम्मत के लिए खड़ी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुँचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार, शब्बीर खान के गैराज में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान कार की पेट्रोल टंकी में मौजूद लीकेज के कारण चिंगारी भड़क गई और देखते ही देखते आग फैल गई। कर्मचारियों ने आग रोकने की कोशिश तो की, मगर उपकरणों की कमी के कारण सफल नहीं हो सके। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल को सूचना दी।

दमकलकर्मी जीतू पलरिया ने बताया कि हादसा साफ तौर पर लापरवाही का नतीजा है। गैराज में आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के चल रही कार्यशालाओं पर विभाग को सख्त नजर रखनी चाहिए।