The Duniyadari: रायपुर- रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दुर्ग और हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का फैसला लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इसे द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में स्थायी रूप से चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को अब तय समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार, 18641 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 अप्रैल 2026 से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को हटिया से दुर्ग के लिए रवाना होगी। वहीं 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 अप्रैल 2026 से दुर्ग से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को हटिया के लिए चलेगी।
अब तक यह ट्रेन स्पेशल के रूप में चलाई जा रही थी, जिसके कारण यात्रियों को इसकी उपलब्धता को लेकर असमंजस रहता था। नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों को बेहतर योजना बनाने और टिकट बुकिंग में आसानी मिलेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही, क्षेत्रीय आवागमन को भी मजबूती मिलेगी।















