Sunday, September 13, 2026
Home Breaking दुष्कर्म केस में जेल में बंद ‘चावल वाले बाबा’ की तबीयत बिगड़ी,...

दुष्कर्म केस में जेल में बंद ‘चावल वाले बाबा’ की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा में रायपुर शिफ्ट

61
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur- दुष्कर्म के मामले में महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद कथावाचक और ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ ‘चावल वाले बाबा’ की तबीयत खराब होने पर उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया। पुलिस ने उन्हें गोपनीय तरीके से महासमुंद से रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचाया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) भेजे जाने की तैयारी की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबा की स्वास्थ्य स्थिति जेल में रहते हुए अचानक बिगड़ गई थी। इसे देखते हुए पुलिस और जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए। सामाजिक और सार्वजनिक पहचान को ध्यान में रखते हुए पूरे घटनाक्रम को गोपनीय रखा गया।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया और बाद में रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया था।

फिलहाल आरोपी बाबा की स्वास्थ्य जांच और उपचार की प्रक्रिया जारी है। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।