Thursday, November 5, 2026
Home Breaking दोस्त की हरकतों से परेशान होकर की खुदकुशी की कोशिश

दोस्त की हरकतों से परेशान होकर की खुदकुशी की कोशिश

238

The Duniyadari: दुर्ग- जिले में एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक का नाम रितेश सिंह है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रितेश सिंह की एक युवक से कई वर्षों पुरानी गहरी दोस्ती थी।

दोनों में इतना विश्वास था कि रितेश के दोस्त ने उसके नाम पर एक गाड़ी फाइनेंस करवा ली। तय यह हुआ था कि गाड़ी रितेश के नाम पर होगी लेकिन हर महीने की किस्त उसका दोस्त भरेगा। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बीते छह महीनों से दोस्त ने किस्त भरना बंद कर दिया, जिसके बाद बैंक रितेश सिंह पर लगातार दबाव बना रहा था।

लगातार मानसिक उत्पीड़न से टूट चुके रितेश ने आज कृषि उपज मंडी के पास कीटनाशक पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।