Thursday, March 12, 2026
Home धमतरी धमतरी के दहदहा स्कूल में 35 छात्रों द्वारा कलाई काटने की घटना,...

धमतरी के दहदहा स्कूल में 35 छात्रों द्वारा कलाई काटने की घटना, जांच तेज; एबीवीपी ने उठाए सवाल

23

The Duniyadari: धमतरी। जिले के कुरुद विकासखंड अंतर्गत दहदहा स्थित एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने की गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह मामला लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसकी भनक लगते ही अभिभावकों ने पंचायत स्तर पर इस विषय को उठाया।

मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला विद्यालय पहुंचा और विद्यार्थियों से अलग-अलग बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि कुछ छात्रों ने एक-दूसरे को ऐसा करते देख वैसा ही कदम उठाया। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने घटना को गंभीर बताते हुए नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच समिति गठित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन बच्चों की काउंसलिंग और परामर्श की व्यवस्था करने पर भी विचार कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।