Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking धर्मान्तरण को लेकर जमकर बवाल: तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

धर्मान्तरण को लेकर जमकर बवाल: तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

124

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा-  जिले में धर्मान्तरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक में 3 मंजिला इमारत में जांजगीर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य से लोग पहुंचे थे। आरोप है कि प्रार्थना सभा और बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी मिलने पर बजरंग दल मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चौक में स्थित इमारत में महिला और बच्चों के साथ कुछ पुरुष भी पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ से कमरा भर गया और प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी। तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा में हिन्दुओं को ही पाया, और उनसे चर्चा करने पर धर्मान्तरण की आशंका हुई।

जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने इस मामले में चांपा के रहने वाले जैक्सन और अनसूइया, मध्य प्रदेश की रहने वाली हेतल, और रायपुर को रहने वाले योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत कार्रवाई की है।