Thursday, March 12, 2026
Home Breaking धारदार लोहे का चाकू रखकर घुम रहा आरोपी गिरफ्तार

धारदार लोहे का चाकू रखकर घुम रहा आरोपी गिरफ्तार

121

रायपुर-  पंडरी थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो की गुंडा बदमाश है शीतला मंदिर के पास दलदल सिवनी रायपुर मे अपने पास एक धारदार लोहे का चाकू रखकर घुम रहा है। जो गंभीर घटना कारित कर सकता है कि सूचना पर मौका पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।

जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के शरीर को चेक करने पर अपने कमर मे पैंट में छिपाकर एक लोहे का धारदार चाकू रखा मिला। जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश धीवर उर्फ माइकल के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

मुकेश धीवर उर्फ माइकल पिता तेजराम धीवर उम्र 21 वर्ष निवासी शासकीय स्कूल के पास दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर।