Friday, March 13, 2026
Home Breaking नकली नक्सलियों का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार

नकली नक्सलियों का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार

115

बीजापुर– ताजा मामला बालोद जिले से सामने आया हैं। जहां सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए नक़ली नक्सली बनकर आत्म समर्पण करने का प्रयास किया गया। मामला बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पुलिस ने नकली नक्सलियों का खुलासा किया है।

बताया जा रहा है कि तीन युवक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए SP के पास पहुंचकर आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से नकली नक्सलियों को भंडाफोड़ हो गया और पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों पर पुनर्वास योजना का लाभ पाने के लिए पुलिस के पास पहुंची और नकली नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने की कोशिश की। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।