Friday, March 13, 2026
Home Breaking नक्‍सलियों का हमला: बारूदी विस्फोट में ITBP के दो जवान शहीद, दो...

नक्‍सलियों का हमला: बारूदी विस्फोट में ITBP के दो जवान शहीद, दो जवान घायल…

112

नारायणपुर- सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से बस्तर में नक्सली अब बैकफुट पर चले गए हैं। अपने साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली छिटपुट घटनाओं के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी बीच अब माओवादियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों के इस कायराना करतूत से चार जवान घायल हो गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि, IED ब्लास्ट में घायल दो जवान शहीद हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया था । दरअसल, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए थे। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि, ITBP के 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के अमर पनवार और आंध्ररप्रदेश का जवान के राजेश शहीद हो गए हैं। वहीं 2 घायल जवानों की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।